{"_id":"57baea384f1c1b8c63d4fb0b","slug":"a-woman-dead-by-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से रेप का विरोध करने पर महिला को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बहन से रेप का विरोध करने पर महिला को पीट-पीटकर मार डाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पलघर में एक महिला ने अपनी छोटी बहन के रेप का विरोध किया तो सख्श ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। मृत महिला की पहचान जयंती अड़गा के रूप में हुई है वह गांव में अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 वर्षीय संदेश वर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदेश ने नशे की हालत में मृतक (जयंती) की छोटी बहन के साथ रेप किया था और दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब आरोपी जयंती की बहन का रेप कर रहा था वह वहां मौजूद थी। उसने अपनी बहन को बचाने और उसे इंसाफ दिलाने के लिए इस अपराध की जानकारी पुलिस देने की बात कही तो संदेश ने जयंती और उनकी छोटी बहन को पीटना शुरू कर दिया संदेश ने जयंती को बेरहमी से पीटा और उसने उन पर लोहे की रोड से कई वार किए। सिर पर लगी गंभीर चोटो के कारण जयंती की मौत हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर लिया है।