{"_id":"5a9845be4f1c1bf17b8ba178","slug":"a-woman-claimed-to-be-the-granddaughter-of-dmk-chief-m-karunanidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला ने DMK प्रमुख एम करुणानिधि की पोती होने का किया दावा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक महिला ने DMK प्रमुख एम करुणानिधि की पोती होने का किया दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक महिला ने डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की पौत्री/पोती होने का दावा किया है। एमकेएम शीबा रानी ने बृहस्पतिवार को मद्रास हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर खुद को एमके मुथु की बेटी बताया है। एमके मुथु डीएमके प्रमुख करुणानिधि के बेटे हैं। साथ ही शीबा रानी का दावा है कि उनकी मां मुथु की दूसरी पत्नी हैं। मुथु और उनकी मां ने 1988 में विवाह किया था और मेरा जन्म जून 1991 में हुआ।
विज्ञापन
रानी ने कहा कि उसके सौतेले भाई अरिवुनिधि अपने पिता मुथु को गैरकानूनी रूप से छुपा कर रखा हुआ है। उन्होंने अदालत से यह गुजारिश की अगर उनके 75 वर्षीय पिता मुथु जिंदा है या नहीं, इसकी जांच और तलाश के लिए पुलिस को निर्देश दें।
विज्ञापन
इसके बाद जस्टिस सीटी सेलवम और जस्टिस एन सतीश कुमार की खंडपीठ ने शहर के पुलिस आयुक्त और अरिवुनिधि को नोटिस जारी कर इस मसले पर दो हफ्तों में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन