दुखद: टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
टेलीविजन पत्रकारिता के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन पत्रकारिता के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि आज (30 अप्रैल) सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
कुछ दिन पहले रोहित कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
रोहित सरदाना अपने सवालों और बोलने के तरीकों से लोगों के दिलों में बसते थे। उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि रोहित सरदाना की हिंदी भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ थी। बता दें कि साल 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी अवॉर्ड से नवाजा गया था।
भले ही कोरोना की वजह से आज रोहित सरदाना इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन एक दिन पहले तक वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और लोगों की मदद कर रहे थे। रेमडेसिविर इंजेक्शन हो या अस्पताल में बेड, रोहित सरदाना अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे थे।
यहां तक कि अपनी मौत से एक दिन पहले (29 अप्रैल) तक रोहित सरदाना ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक महिला को रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। वहीं इससे पहले 28 अप्रैल को प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।
नाम-करुणा श्रीवास्तव
— रोहित सरदाना (@sardanarohit) April 29, 2021
उम्र-39
6 रेमडीसीवीर इंजेक्शन की अर्जेंट ज़रूरत है
गणेश हॉस्पिटल कानपुर.
अटेंडेंट ब्रजेश श्रीवास्तव-97948 48090@shalabhmani @rajiasup @CMOfficeUP
रोहित सरदाना के साथ काम करने वाले पत्रकारों का कहना है कि वो एक जुनूनी पत्रकार थे और बहस को भी एंजॉय करते थे। रोहित सरदाना की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।