{"_id":"5c9f75a8bdec2213e272f913","slug":"a-school-in-kerala-has-raised-children-in-sun-for-not-depositing-fees-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : प्राइमरी स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को चिलचिलाती धूप में खड़ा किया, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : प्राइमरी स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को चिलचिलाती धूप में खड़ा किया, मामला दर्ज
Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के तिरुवनंतपुरम में एक प्राथमिक विद्यालय ने फीस जमा नहीं करने पर दो छात्रों को धूप में खड़ा कर दिया, जिसमें से एक नेत्रहीन छात्र है। स्कूल प्रशासन ने दोनों बच्चों को चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक खड़ा रखा, जिसमें से एक बच्चा वहीं पर गिर गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राज्य बाल अधिकार आयोग ने शनिवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें कि केरल स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने इस मामले पर कहा है कि अलुवा के पास करुमलोर में बिना मान्यता प्राप्त स्कूल ने छात्रों के द्वारा फीस की अंतिम किस्त नहीं चुकाने पर बच्चों को धूप में खड़ा कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही स्कूल प्रबंधन ने इन बच्चों को परीक्षा देने से भी मना किया था।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि मामला मीडिया रिपोर्टों के आधार पर दर्ज किया गया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। केरल मानवाधिकार आयोग ने भी स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन