{"_id":"5f355324a9864577e44cd23d","slug":"a-scheduled-caste-young-man-from-andhra-pradesh-asked-for-permission-to-become-a-maoist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई और मुंंडन से आहत युवक ने राष्ट्रपति से मांगी नक्सली बनने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिटाई और मुंंडन से आहत युवक ने राष्ट्रपति से मांगी नक्सली बनने की अनुमति
Thu, 13 Aug 2020 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के एलुरु से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अनुसूचित जाति के एक युवक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लगाई नक्सली बनने की अनुमति मांगी है। जानकारी के मुताबिक, युवह को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के थाने में युवक की खूब पिटाई हुई और उसका मुंडन करा दिया गया, जिससे आहत होकर वह राष्ट्रपति से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवक ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से नक्सली बनने की भी अनुमति मांगी हैं। पीड़ित युवक का नाम वर प्रसाद बताया जा रहा है। इस मामले में एलुरु रेंज के डीआईजी मोहन रॉय ने कहा है कि युवक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, रॉय ने बताया कि इस मामले में सीतानगरम थाने के एसआई और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा डीआईजी रॉय ने युवक की इस तरह की मांग को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका यह भी कहना है कि युवक राजनीतिक दबाव में ऐसा किया है।
विज्ञापन
बता दें कि युवक ने सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी के एक नेता की रेत की लॉरी को रोकने की कोशिश की थी। इस पर युवक और नेता के बीच विवाद हो गया था। इसी मामले की पूछताछ के लिए 20 जुलाई को युवक को थाने बुलाया गया था, जहां पर उसके साथ मार-पीट हुई और उसका मुंडन भी कराया गया।