फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A restaurant in Madurai is serving parottas made in the shape of masks to spread awareness about coronavirus in tamil nadu

तमिलनाडु के रेस्तरां में परोसे जा रहे 'मास्क पराठे', मैनेजर ने बताया कारण

Sat, 11 Jul 2020 12:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
A restaurant in Madurai is serving parottas made in the shape of masks to spread awareness about coronavirus in tamil nadu
मास्क पराठे - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग महत्तवपूर्ण हथियार साबित हो रहे हैं। लोगों में मास्क को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। इसी बीच तमिलनाडु के एक रेस्तरां के मास्क की तरह बने पराठे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, कुछ लोग मास्क को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए रेस्तरां, मास्क की तरह दिखने वाले पराठे बना रहा है। मदुरै में मास्क के आकार के बने पराठे परोसने वाले रेस्तरां के मैनेजर पूवलिंगम ने कहा कि मदुरै के लोग मास्क का कम इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

 


मैनेजर ने आगे कहा क हमने कोरोना के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए मास्क पराठे पेश किए हैं। मास्क के आकार के पराठे रेस्तरों में आने वाले लोगों को काफी आकर्षित कर रहे। सोशल मीडिया फर भी इन पराठों की फोटो वायरल हो रही है। इन पराठों की वजह से रेस्तरां में आने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। 


देश में कोरोना के मरीजों की संख्या आठ लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 27,114 नए मामले सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,20,916 हो गई है। जिनमें से 2,83,407 सक्रिय मामले हैं, 5,15,386 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed