{"_id":"6270e0aee97a162b277fc9dd","slug":"a-police-constable-suffered-serious-injuries-in-an-encounter-with-naxals-in-gadchiroli-district-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल
Tue, 03 May 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 03 May 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के उग्रवाद प्रभावित गढ़चिरौली जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
डोडराज जंगल के पास हुई मुठभेड़
अधिकारियों ने कहा कि यह मुठभेड़ राजधानी मुंबई से 900 किलोमीटर दूर भामरागढ़ में डोडराज जंगल के पास हुई, जब गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 कमांडो की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। जंगल में जमा हुए उग्रवादियों ने पुलिस गश्ती दल पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली जंगल में भागे
अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। उन्होंने कहा कि भामरागढ़ के जंगल में तलाशी जारी है। पिछले साल नवंबर में गढ़चिरौली में सी-60 कमांडो के साथ भीषण मुठभेड़ में वरिष्ठ कैडर मिलिंद तेलतुम्बडे समेत 26 नक्सली मारे गए थे।
विज्ञापन