{"_id":"57f406c14f1c1b8c32270c80","slug":"a-new-mobile-app-will-tell-you-where-to-go-and-eat-in-durga-puja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ऐप बताएगा, दुर्गा पूजा पर कहां घूमना है और क्या खाना है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोबाइल ऐप बताएगा, दुर्गा पूजा पर कहां घूमना है और क्या खाना है
रीता तिवारी/ कोलकाता
Updated Wed, 05 Oct 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पंडालों तक आसानी से पहुंचने के लिए कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को एक मोबाइल ऐप लांच किया है। इसकी सहायता से लोग शार्ट कट रास्ते से पूजा पंडालों तक पहुंच सकेंगे। महानगर में पहली बार ऐसा ऐप लांच किया गया है। इसकी मदद से लोगों को यह भी पता चल जाएगा कि किस सड़क पर कितना ट्रैफिक है। इस सूचना की सहायता से वे वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं। कोलकाता पुलिस के उपायुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को इस ऐप के लांच करने का एलान किया। लोग आज से ही इसे अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।
महानगर की एक र्स्टाअप कंपनी की ओर से तैयार यह ऐप किसी भी व्यक्ति की लोकेशन के आधार पर शार्टकट रास्ते से उसे उसके पसंदीदा पंडाल तक पहुंचने में मदद करेगा। यही नहीं, यह दर्शनार्थियों को पंडालों के पास मौजूद नजदीकी पार्किंग स्थल की भी जानकारी देगा।
कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक उपायुक्त वी सोलोमन नेशाकुमार ने बताया कि इस ऐप की सहायता से पुलिस की ओर से जारी पूजा गाइड को मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा। इस ऐप को डाउनलोड कर उसे खोलते ही जीपीएस की सहायता से संबंधित व्यक्ति की लोकेशन अपडेट हो जाएगी। उस व्यक्ति को महज अपने पसंदीदा पंडाल का चयन करना होगा। उसके बाद यह ऐप वहां तक पहुंचने का नजदीकी और आसान रास्ता सुझा देगा।

मेले में खो गए लोगों को ढूढ़ने में भी मदद करेगा यह ऐप
दुर्गा पूजा
इसके साथ ही ट्रैफिक की स्थिति और पार्किंग की जगह भी जानकारी तुरंत मिल जाएगी। उक्त ऐप में आपात स्थिति के लिए एक एसओएस बटन भी लगा होगा। किसी मुसीबत की स्थिति में उसे दबाते ही संबंधित व्यक्ति की लोकेशन की जानकारी उसके मित्रों व परिजनों को मिल जाएगी। इस ऐप की सहायता से नजदीकी पुलिस चौकी और एंबुलेंस की भी जानकारी मिलेगी।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अगर पंडाल-दर-पंडाल घूमते ही कोई व्यक्ति रास्ता भटक जाता है तो उसके परिजन ऐप पर उसका ब्योरा साझा कर सकते हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना मिल जाएगी और वे उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर देंगे। इसी तरह किसी व्यक्ति के भटक जाने की स्थिति में पुलिस उसके परिजनों की तलाश में भी मदद करेगी।
इस ऐप की सहायता से लोग फोटो अपलोड करने के साथ ही अपने अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूजा के दौरान पंडालों का चक्कर लगाने वाले लोगों में यह ऐप काफी लोकप्रिय साबित होगा।