{"_id":"5a69ce324f1c1b805a8b6020","slug":"a-new-hampshire-city-man-biting-police-dog-in-us-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शख्स ने कुत्ते को काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शख्स ने कुत्ते को काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एजेंसी, ह्यूस्टन
Updated Thu, 25 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
police dog ( representative image)
कुत्ते इंसान को काट लें यह आम बात है लेकिन अमेरिका में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां न्यू हैम्पशायर में एक शख्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस के कुत्ते के-9 को काट लिया। यह शख्स गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़ों के ढेर के नीचे छुपने का प्रयास कर रहा था। इसी कोशिश में उसने पुलिस के कुत्ते का गला पकड़कर उसके सिर पर काट लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार की है। यहां एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस कॉस्कावेन स्थित एक घर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर वहां मौजूद दो लोग उसे देखकर भागने लगे। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध करना शुरू कर दिया। तभी एक शख्स ने छुपने की कोशिश में पुलिस टीम के साथ आए कुत्ते को काट लिया।
विज्ञापन
हालांकि कुत्ते ने भी पलटकर इस शख्स को काट लिया, लेकिन पुलिस के मुताबिक इस इंसान की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शख्स के खिलाफ कुत्ते को काटने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन