फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A New Collection Of Veg-Shoes Is On Sale In Karnataka

अब पहनिए शाकाहारी जूते, यहां लगी है सेल

Wed, 21 Feb 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 21 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
A New Collection Of Veg-Shoes Is On Sale In Karnataka
शाकाहारी जूते
पिछले कुछ दशकों में हरे रंग का चलन एक प्रवृत्ति बन गया है। इसलिए यह शाकाहारी और ज्यादा शाकाहारी बन गया है। शाकाहारी का मतलब हम सिर्फ भोजन से लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शाकाहारी जूते के बारे में सोचा है?
विज्ञापन


बता दें कि फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने शाकाहारी जूते को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक में एक्सपो स्टॉल का आयोजन किया है। कंपनी पशुओं की सुरक्षा के लिए इन जूतों को बढ़ावा दे रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि ऐसा करके उन जानवरों को बचाया जाए जिससे जूते चप्पलों को बानाने के लिए जानवरों की खाल का उपयोग किया जाता है। उनका कहना है कि शाकाहारी जूते को बढ़ावा देने के लिए यह सही मंच है। इसके जरिए उन्होंने अहिंसा का भी संदेश दिया है।   
विज्ञापन

चमड़ा देश के सबसे प्रदूषणकारी उद्योगों में से एक है

A New Collection Of Veg-Shoes Is On Sale In Karnataka
shoes
निदेशक मनीष पारिख ने कहा कि वह 2016 से अपनी कंपनी में शाकाहारी जूते बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमड़ा देश के सबसे प्रदूषणकारी उद्योगों में से एक है। इससे सबसे ज्यादा प्रदूषण और बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जूता भी चमड़े के जूते की तरह मजबूत है। शाकाहारी जूते को पॉलिस्टर फाइबर से बनाया जाता है। यह वजन में भी काफी हल्का होता है।

उन्होंने कहा कि पॉलिस्टर और फाइबर से बनने के बाद जूता बिलकुल लेदर की ही तरह दिखता है। हमने शाकाहारी जूता बनाकर ग्राहकों को साफ संदेश दिया है खासतौर पर जैन समुदाय को लोगों को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed