फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   A native of wasim wrote a letter to Chief Minister Uddhav Thackeray to get him married or give him job

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री साहेब, मेरी शादी करा दो! युवक ने उद्धव ठाकरे को लिखा मार्मिक पत्र

Tue, 12 Jan 2021 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
A native of wasim wrote a letter to Chief Minister Uddhav Thackeray to get him married or give him job
उद्धव ठाकरे - फोटो : Amar Ujala (File)

बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी ने मिलने से परेशान महाराष्ट्र में वाशिम जिले के एक युवक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा मार्मिक पत्र लिखा है। पत्र में युवक ने लिखा है कि मुख्यमंत्री साहेब या तो मुझे नौकरी दिला दो या मेरी शादी करा दो। गजानन राठौड़ नामक युवक का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


युवक गजानन राठौड़ ने पत्र में लिखा है कि मेरी उम्र 35 साल है। बीते साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। किंतु परीक्षा में कम अंक पाने से नौकरी नहीं मिल रही है। जहां भी लड़की देखने जाता हूं वहां नौकरी की शर्त रखी जाती है। पूछा जाता है कि नौकरी कर रहे हो कि नहीं। राज्य सरकार ने भी कोई भर्ती नहीं की और न ही नौकरी के लिए आवेदन ही मंगाया है। इसके चलते मेरी शादी नहीं हो रही है। अब या तो नौकरी दे दो या फिर अच्छी सी लड़की देखकर मेरी शादी करा दो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed