{"_id":"5d28e8978ebc3e6cea176121","slug":"a-motorcycle-powered-by-ethanol-offered-by-tvs-motor","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस मोटर ने पेश की इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टीवीएस मोटर ने पेश की इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल
Sat, 13 Jul 2019 02:25 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
इथेनॉल Apache
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल ‘अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100’ पेश की। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकिल के इस नए मॉडल को शुरुआत में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों में पेश किया जाएगा।
इस मोटरसाइकिल को पेश करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में देश के भीतर कोई भी इथेनॉल पंप नहीं है। लेकिन वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कहेंगे कि देश में इथेनॉल पंप भी खोलें जाएं। टीवीएस अपाचे कंपनी का प्रमुख ब्रांड है। कंपनी दुनियाभर में अब तक 35 लाख से अधिक अपाचे बेच चुकी है।
इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने यहां पत्रकारों से कहा कि आज पूरा दोपहिया वाहन उद्योग भविष्य के हरित और सतत परिवहन समाधान की ओर देख रहा है। इस दिशा में वह इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है। कंपनी का मानना है कि इथेनॉल आधारित उत्पाद हमारे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प होंगे।