फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A minor girl allegedly sexual harrased by 2 people in Puri Odisha, 2 accused arrested 

#KabTakNirbhaya: ओडिशा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, कांस्टेबल समेत दो लोग गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 03:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Tue, 03 Dec 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
A minor girl allegedly sexual harrased by 2 people in Puri Odisha, 2 accused arrested 
सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा के पुरी में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की के साथ पुलिस क्वार्टर में दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


ओडिशा के डीजीपी एस मोहंती ने कहा, हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक पुरी पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल है। चार टीम जांच कर रही हैं। हम पीड़िता को पूरा न्याय सुनिश्चित करेंगे और आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

 




पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराई गई है कि लड़की नीमपारा कस्बे में बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश की। उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। 

पीड़िता ने बताया, मैं भुवनेश्वर से अपने गांव काकतपुर जा रही थी। मैंने पुलिसकर्मी की बात पर भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई। महिला ने बताया कि कार के अंदर पहुंचने पर उसे पता चला कि अंदर तीन और लोग बैठे थे। 

पीड़िता ने कहा, 'काकतपुर ले जाने के बजाय वो लोग मुझे पुरी ले गए। चारों मुझे एक घर में ले गए जहां दो ने मेरे साथ दुष्कर्म किया जबकि बाकी दो बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए थे।' जिस घर में यह घटना हुई वह पुरी में झड़ेश्वरी क्लब के पास एक पुलिस क्वार्टर था।


पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इस दौरान एक आरोपी का पर्स छीन लिया था, जिससे उसका पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है। अभी तक पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान हुई। कार्ड से पता चला कि वह एक पुलिस कांस्टेबल है और उसे सस्पेंड करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed