फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a meeting of members to monitor the current situation on the India-Bangladesh border was held on August 10

BSF: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सख्ती, BGB और BSF के बीच हुई कई बैठकें; जानें कैसे मोर्चा संभाल रहें दोनों देश

Tue, 13 Aug 2024 07:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 07:10 PM IST
सार

BSF: बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच अल्पसंख्यकों के भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर जमा होने के बाद दोनों देशों की सेनााओं के प्रयास से उन्हें अवैध घुसपैठ करने से रोका गया। इसके बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर बीजीबी और बीएसएफ के बीच कई बैठकें हुई हैं।

विज्ञापन
a meeting of members to monitor the current situation on the India-Bangladesh border was held on August 10
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सख्ती - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में जब से छात्रों का संघर्ष शुरू हुआ है, उसके बाद से पड़ोसी देश में तस्वीरें बदल गई है। कई तस्वीरों ने सभी को झकझोर रख दिया। इसमें कभी मंदिरों में तोड़-फोड़ तो कभी जातीय हिंसा, तो कभी सरकारी संस्थानों को तहस नहस करने की तस्वीरें सामने आयी है। वहीं भारत-बांग्लादेश सीमा पर हजारों लोगों का जमा होना एक चिंता विषय बन गया है। 
विज्ञापन


BSF और BGB के बीच 83 फ्लैग मीटिंग
इन सबके बीच गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप भारत-बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए सदस्यों की एक बैठक 10 अगस्त को आयोजित की गई। बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा, बीएसएफ महानिदेशक के निर्देशों पर समिति के सदस्यों ने अपने समकक्षों के साथ संवाद किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने पिछले तीन दिनों में कई स्तरों पर लगभग 83 फ्लैग मीटिंग की हैं। इसके अलावा, दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने पूर्वी कमान जिम्मेदारी क्षेत्र (एओआर) के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में एक साथ लगभग 241 मौकों पर एक साथ मिलकर गश्त की थी।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने की बीजीबी की सराहना
वहीं बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पर आने से रोकने में बीजीबी की भूमिका की सराहना करते हुए, बीएसएफ अधिकारियों ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोगों की सुरक्षा की रक्षा करने पर जोर दिया। बता दें कि कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) न केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा संचालन मामलों पर बीएसएफ के साथ सहयोग कर रहा है, बल्कि अपने नागरिक अधिकारियों के सहयोग से बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोगों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अगस्त को बीजीबी ने जीरो लाइन पर संभाला था मोर्चा
इस कड़ी में 9 अगस्त को जब 1,500 बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के अंदर कूचबिहार-लालमोनिरहाट जिले की सीमा पर जीरो लाइन के पास जमा हुए थे, तब बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले के नागरिक अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें वापस लौटने के लिए मनाने का प्रयास किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed