{"_id":"5725c02c4f1c1b7f2b5cced3","slug":"a-man-showed-black-flag-to-kanhaiya-kumar-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कन्हैया के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा, चले लाठी डंडे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार: कन्हैया के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा, चले लाठी डंडे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar
- फोटो : ani
जवाहर लाल नेहरू विवि के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिहार के पटना में आयोजित एक सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। यही नहीं कार्यक्रम में लाठी-डंडे भी चले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना के एसकेएम मॉल में आयोजित कन्हैया कुमार की सभा में उन्हें काले झंडे दिखाए गए।
विज्ञापन
इस सभा में जमकर-मारपीट भी हुई। बताया गया कि हंगामा उस वक्त हुआ जब कन्हैया सभा के मंच पर मौजूद थे और एक युवक ने काला झंडा दिखाया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने किसी तरह युवक को सभास्थल से बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मालूम हो कि एआइएसएफ और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। एआइएसएफ सीपीआई का यूथ विंग है।
विज्ञापन
WATCH: Kanhaiya Kumar's supporters beat up man after he showed black flag to Kanhaiya during his speech in Patnahttps://t.co/2nrmG3pMHK
— ANI (@ANI_news) May 1, 2016