फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A man has been arrested in Bengaluru in connection with a fake passport-visa case

Bengaluru: फर्जी वीजा मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, बंगलूरू हवाईअड्डे से एक को गिरफ्तार किया

Sat, 20 Jan 2024 12:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में फर्जी वीजा के एक मामले में बेग का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। 
 

विज्ञापन
A man has been arrested in Bengaluru in connection with a fake passport-visa case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

फर्जी पासपोर्ट और फर्जी वीजा को लेकर पुलिस सख्त है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट-वीजा रैकेट का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में बंगलूरू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में फर्जी वीजा के एक मामले में बेग का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि सादिकुल्ला बेग गुरुवार को दुबई से बंगलूरू आ रहा है। जैसे ही बेग बंगलूरू हवाईअड्डे पर उतरा तो हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, व्यक्ति को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


यह है फर्जी वीजा मामला
अधिकारी ने फर्जी वीजा मामले के बारे में बताया कि कुछ महीने पहले लुधियाना के हरविंदर सिंह धनोआ को एक फर्जी कनाडाई वीजा पर घूमते हुए पाया था। जांच की गई तो सामने आया की मुस्कान उर्फ मनप्रीत कौर नाम की एजेंट ने वीजा उपलब्ध कराया था। बाद में पुलिस ने मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था।पूछताछ में एजेंट ने बताया कि उसने इसके लिए बंगलूरू स्थित एक अन्य एजेंट सादिकुल्ला बेग को पांच लाख रुपये दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेग का नहीं लग रहा था पता
रंगनानी ने बताया कि पुलिस ने बेग का पता लगाने के लिए कई जगह छापेमारी की, लेकिन हार हाथ लगी। इसलिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। 

दुबई का एजेंट भी शामिल
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेग ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसे दुबई स्थित एक एजेंट ने फर्जी वीजा उपलब्ध कराया था। वह और उसके साथी आसानी से पैसे पाने के लिए लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने फिलहाल व्यक्ति का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। इसमें 1.5 लाख रुपये हैं। बेग ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने बाकी की रकम अपने रिश्तेदारों को ट्रांसफर कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed