{"_id":"5752a4f24f1c1b8c49109821","slug":"a-man-arrested-to-threaten-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर पुलिस से शनिवार को अन्ना को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति का नाम ज्ञानेश पानसरे है।पुलिस जानकारी के मुताबिक वह एक होटल कारोबारी है। पुलिस के हत्थे चड़ा इस शख्स पर आरोप है कि उसने अंबादास के नाम से अन्ना हजारे को धमकी भरा पत्र लिखा था।
विज्ञापन
अहमदनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि आरोपी ज्ञानेश पानसरे करीब एक साल से अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी देता रहा है।
विज्ञापन
आरोप है वह खुद की जगह अंबादास के नाम का इस्तेमाल कर धमकी देता था।