फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Maharashtra company claims the Covishield trademark

महाराष्ट्र की एक कंपनी ने ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क पर दावा किया, अदालत पहुंचा मामला

Wed, 06 Jan 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
A Maharashtra company claims the Covishield trademark
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

पुणे की एक दिवानी अदालत ने मंगलवार को एक दवा कंपनी एवं विक्रेता की अर्जी पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


अर्जी में सीरम इंस्टीट्यूट को उसके आगामी कोविड-19 टीकाकरण में ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क या अन्य मिलते-जुलते नामों का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


नांदेड़ की कंपनी क्यूटिस बायोटेक ने सोमवार को अर्जी दायर करके दावा किया कि वह एंटीसेप्टिक, सैनिटाइजर, आदि अपने उत्पादों के लिए 2020 से ही ‘कोविशील्ड’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाद के अनुसार कंपनी ने 29 अप्रैल, 2020 में कोविशील्ड ट्रेडमार्क के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया था जो लंबित है और कंपनी 30 मई, 2020 से अपने उत्पादों के लिए इस ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करती आ रही है।
 

वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट और बायोटेक में हो चुका है विवाद
देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों के बीच तकरार देखने को मिली। 

अब इन दोनों ने अपने बीच जारी विवाद को दूर करते हुए मंगलवार को संयुक्त बयान जारी किया है। ये बयान एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा इल्ला ने जारी किया है। 



संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने कहा कि हम लोगों और देशों के लिए टीकों के महत्व के बारे में पूरी तरह से अवगत हैं। हम अपने कोविड-19 टीकों को वैश्विक पहुंच प्रदान करने की अपनी संयुक्त प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। दोनों कंपनियों ने पूरे देश में सही तरीके से कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के प्रयासों की भी बात कही है।
 

कोरोना वैक्सीन कब उपलब्ध हो सकती है
इस बारे में सटीक रूप से बताना मुश्किल है, लेकिन इस तरह के अनुमान हैं कि अगले 15 दिन में वैक्सीन को लगाना शुरू किया जा सकता है। वैक्सीन लगाने का काम चरणबद्ध तरीके से होगा।  मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर संदीप बुद्धिराजा कहते हैं, 'जिस तरह की चर्चाएं हैं उसके लग रहा है कि जनवरी में वैक्सीन लगनी शुरू जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed