फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A lot of potential between India America in the health sector scientists can jointly research Sandhu

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच काफी संभावनाएं, वैज्ञानिक संयुक्त रूप से कर सकते हैं अनुंसधान : संधू

Wed, 12 Aug 2020 01:34 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला,  ह्यूस्टन। 
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला,  ह्यूस्टन।  Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 12 Aug 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
A lot of potential between India America in the health sector scientists can jointly research Sandhu
तरनजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media

आईयूएसटीईएफ के तहत मिलकर कर सकते हैं अनुंसधान

विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक और इंजीनियर कोविड-19 वर्चुअल नेटवर्क के तहत अनुंसधान के अवसरों को बढ़ावा दे सकते हैं। इस नेटवर्क का विकास भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अक्षय निधि (आईयूएसटीईएफ) के तहत किया जा रहा है। भारत-अमेरिका स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान साझेदारी विषय पर आयोजित एक वेबिनार में बोलते हुए संधू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत और अमेरिका के इंजीनियर और वैज्ञानिकों के पास स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के बीच काफी संभावनाएं हैं।

संधू ने कहा कि भारत और यूएस कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्यसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के काफी अवसर हैं और इसका इस्तेमाल किए जाने और आपसी सहयोग के निर्माण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महामारी के शुरुआती दिनों से ही दोनों देशों के वैज्ञानिकों और संस्थाएं एक-दूसरे के साथ जानकारी साझा करने में शामिल रहे हैं। आईयूएसटीईएफ के तहत भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से अनुंसधान कर सकते हैं।
विज्ञापन


संधू ने भारत और अमेरिका के निजी क्षेत्रों द्वारा किए जा रहे कामों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत-यूएस टीका विकसित करने में सहयोग कर रहा है। मौजूदा समय में भारतीय और अमेरिकी कंपनियों और संस्थानों के बीच टीका विकसित और निर्माण में कम से कम तीन गठबंधन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed