आग का तांडव: मुंबई के बाद सूरत और हैदराबाद में मचाई तबाही, तीन दर्जन से अधिक जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह देश के तीन बड़े शहरों से आग लगने की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई के बाद सूरत और हैदराबाद में भी आग ने तांडव मचा रखा है।
शनिवार तड़के मुंबई के मिंट रोड इलाके में स्थित पटेल चैंबर में भीषण आग लगने से चार लोग जख्मी हो गए। यहां लगी आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 18 दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई हैं।
वहीं, सूरत में एक मिल में 35 मजदूर घायल हो गए। हालांकि हैदराबाद के रंग गोदाम में लगी आग से अब तक किसी हताहत की खबर नहीं है।
बता दें कि मुंबई के पटेल चैंबर में आग से कोठारी मेंशन नाम की छह मंजिला इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। हालांकि जिस वक्त आग लगी उस वक्त बिल्डिंग खाली थी। इस वजह से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मिंट रोड पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मौके पर मौजूद मुख्य फायर अधिकारी ने कहा कि हमने 16 फायर इंजन्, 11 टैंकरों और 150 फायर अधिकारियों को तैनात किया, स्थिति नियंत्रण में है।
इन हादसों में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
#WATCH: A Level-4 fire broke out inside Patel Chambers in Mumbai's Fort area.18 Fire tenders present at the spot. pic.twitter.com/5cv3WDeCUj
— ANI (@ANI) June 9, 2018
Fire broke out in a paints godown in #Hyderabad; eight fire tenders present at the spot. No casualties reported (earlier visuals) pic.twitter.com/D0wLce2Hu9
— ANI (@ANI) June 9, 2018
More than 35 labourers were injured after slab of the third floor of a dyeing mill fell on them in #Surat's Pandesara. Fire broke out in the mill subsequently due to leakage in oil pipe caused by the mishap. Injured admitted to hospital #Gujarat pic.twitter.com/cJYBkBycvf
— ANI (@ANI) June 9, 2018