{"_id":"67f22055b85ae6d95d077798","slug":"a-leader-should-consider-party-its-workers-as-his-family-nitin-gadkari-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: 'नेता को पार्टी और कार्यकर्ताओं को अपना परिवार समझना चाहिए', नितिन गडकरी की नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: 'नेता को पार्टी और कार्यकर्ताओं को अपना परिवार समझना चाहिए', नितिन गडकरी की नसीहत
Sun, 06 Apr 2025 12:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:03 PM IST
सार
इससे पहले भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा, 'पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया।'
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि एक राजनीतिक नेता के लिए पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए। उसे पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार के सदस्य की तरह समझना चाहिए। नितिन गडकरी नागपुर शहर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मना रही
भारतीय जनता पार्टी भी रविवार को अपना स्थापना दिवस भी मना रही है। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं की ओर से की गई थी। जनसंघ एक ऐसा दल था, जिसने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी बनाई थी। 1984 में लड़े गए पहले राष्ट्रीय चुनाव में भाजपा को केवल दो लोकसभा सीटें मिलीं। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में यह तेजी से आगे बढ़ी और 90 के दशक में गठबंधन की सरकारों के दौर में नेतृत्वकर्ता बनकर उभरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पार्टी को अपना पहला बहुमत दिलाया। तब से पार्टी केंद्र में सत्ता में है।
विज्ञापन
'गडकरी और फडणवीस की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का साथ जरूरी'
गडकरी ने कहा, 'एक नेता के लिए उसकी पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए और पार्टी के कार्यकर्ता परिवार के सदस्यों की तरह। आपको पार्टी कार्यकर्ताओं से वैसा ही प्यार करना चाहिए, जैसा आप अपने बच्चों से करते हैं।' उन्होंने कहा कि उनके और फडणवीस जैसे नेताओं को आज जो कुछ भी बनना है, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद अनिवार्य है। हमें जो कुछ भी मिला है, वह शुरू से ही असंख्य पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान के बिना संभव नहीं था।
विज्ञापन
'हमारी पार्टी जातिवादी या सांप्रदायिक नहीं'
गडकरी ने कहा कि एक प्रतिकूल समय था, जब कांग्रेस ने समाज में जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की गलत छवि का प्रचार करने की कोशिश की थी, लेकिन हमने अपने बारे में फैलाई गई गलत सूचनाओं का मुकाबला किया। हमारी पार्टी जातिवादी या सांप्रदायिक नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ता होना हमारी जाति: गडकरी
गडकरी ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के कारण बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना हमारी जाति (पहचान) है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र का समग्र विकास है। नागपुर से लोकसभा सांसद ने कहा, 'हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले और हर चीज से ऊपर है।' गडकरी ने यहां नए भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से 25 लाख रुपये का योगदान भी दिया।