फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Kerala isis man killed in Syria 

आईएस के लिए लड़ने गए युवक को सीरिया में मार दिया गया 

Fri, 19 Jan 2018 04:07 PM IST
एजेंसी, कन्नूर (केरल)
एजेंसी, कन्नूर (केरल) Updated Fri, 19 Jan 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
A Kerala isis man killed in Syria 
सांकेतिक चित्र

केरल के कन्नूर जिले से आतंकी समूह आईएस के लिए लड़ने गए युवक की सीरिया में हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय अब्दुल मनफ कन्नूर जिले के वलापट्टनम का रहने वाला था। उसकी हत्या सीरिया में नवंबर 2017 में कर दी गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस बात की खबर उसके रिश्तेदार को 17 जनवरी को मनफ के दोस्त से मिली थी जो कि उसके साथ ही सीरिया में था। दोस्त ने यह जानकारी टेलीग्राम मैसेंजर एप से शेयर की थी।डिप्टी एसपी पीपी सदानंदन ने कहा कि अब्दुल मनफ की मौत की खबर सच है वो नवंबर में हुए हमले में मार दिया गया था। यह बात उसके दोस्त कयूम ने बताई थी जो कि उसके साथ ही सीरिया में आईएस के लिए लड़ रहा था।
विज्ञापन


 मनफ केरल का स्थानीय नेता था जो कि पॉपुलर फ्रंट इंडिया के साथ जुड़ा था। पुलिस ने बताया कि आईएस में शामिल होने से बाद उसने दिल्ली में कुछ समय तक संगठन कार्यालय सचिव के तौर पर भी काम किया। उन्होंने कहा मनफ साल 2009 में सीपीआई(एम) कार्यकर्ता की हत्या में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदानंदन ने बताया कि कन्नूर जिले से करीब 15 लोग आंतकी संगठन आईएस से जुड़े हैं। इनमें से मनफ समेत करीब छह लोग सीरिया में मारे गए हैं। जबकि 5 को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। बाकी अन्य 4 लोग सीरिया में आईएस के लिए लड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed