फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Hurriyat leader detained outside Pakistan High Commission in New Delhi

पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से हुर्रियत नेता गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 08:23 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
A Hurriyat leader detained outside Pakistan High Commission in New Delhi
दिल्ली पुलिस ने हुर्रियत कांफ्रेंस के एक नेता को पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर से गिरफ्तार किया - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस ने हुर्रियत कांफ्रेंस के एक नेता को पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर से गिरफ्तार किया है। यह नेता पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस (नेशनल-डे) में शामिल होने के लिए पहुंचा था। गौरतलब है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के पाकिस्तानी निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। बावजूद इसके कश्मीर के कई अलगाववादी नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। जबकि भारत ने पाकिस्तान द्वारा हुर्रियत नेताओं को बुलाए जाने का विरोध करते हुए अपना कोई भी प्रतिनिधि भेजने से इनकार किया था।

विज्ञापन


आज दोपहर ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भारत सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया था कि पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत की मनाही के बाद भी हुर्रियत नेताओं को इस कार्यक्रम में बुलाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत सरकार हुर्रियत नेताओं की पाकिस्तान से नजदीकी को नजरअंदाज नहीं करेगी। इतना ही नहीं, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान हर साल 23 मार्च को लाहौर अधिवेशन की याद में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस का आयोजन करता है। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने इस बार यह दिवस 22 मार्च को ही मनाने का निर्णय लिया है। पिछले साल कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पाकिस्तान उच्चायोग जाकर इस कार्यक्रम में शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed