{"_id":"5b6ebabd4f1c1b9c3e8b63ec","slug":"a-group-of-five-youths-won-international-hackathon-organized-by-the-niti-aayog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हैकाथन का विजेता बना पांच युवाओं का समूह, टीम में 4 भारतीय शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय हैकाथन का विजेता बना पांच युवाओं का समूह, टीम में 4 भारतीय शामिल
भाषा
Updated Sat, 11 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिली के एक युवा और चार भारतीयों समेत पांच युवाओं के एक समूह ने भारतीय सौर उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन के विचार को लेकर नीति आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैकाथन की प्रतियोगिता जीत ली है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्लॉकचेन एक आधुनिक प्रौद्योगिकी है जो बड़ी सूचनाओं का प्रबंधन करने में डिजिटल और विकेंद्रित तरीके का पालन करता है। विजेताओं ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा हैकाथन था। इसमें ऑनलाइन चरण में 1,800 भागीदारों ने भाग लिया और तीन-चार अगस्त को हैदराबाद में हुए मुख्य कार्यक्रम में 60 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
टीम उनर्जिया नाम से इस समूह ने हैकाथन के दौरान सौर ऊर्जा उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस टीम में हैदराबाद के फरहान अहमद, कोलकाता के मनन मेहता, चिली के एस्तेबान मिनो, चेन्नई के प्रोजल गुप्ता और मुंबई के अभिषेक पिल्लई शामिल रहे।
विज्ञापन