फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a girl student uploaded video on facebook for commit suicide

छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा- सुसाइड करने जा रही हूं

Sun, 18 Dec 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
a girl student uploaded video on facebook for commit suicide
एक छात्रा को लोगों ने चरित्रहीन कहा तो उसने अपनी जान देने की ठान ली। उसने सुसाइड करने से पहले मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवती को सुसाइड करने से बचा लिया।
विज्ञापन


संभल निवासी छात्रा दिल्ली रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता का कोर्स कर रही है। वह लाजपत नगर में अजीत कुमार के मकान में किराये पर रहती है। इसी मकान में प्रोपर्टी डीलर पंकज और उसकी पत्नी संतोष भी रहते हैं। छात्रा ने बताया कि कई दिन से उसे कोई युवक फोन पर तंग कर रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वह कटघर थाने शिकायत दर्ज कराने गई थी। थाने से वापस लौटी तो दूसरे किरायेदार ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। उसे चरित्रहीन कहा और वापस जाने को कहा। इस बात को लेकर उसका विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फेसबुक फ्रेंड्स ने छात्रा का वीडियो देखा तो हड़कंप मच गया

a girl student uploaded video on facebook for commit suicide

छात्रा ने बताया कि पुलिस भी पंकज से बात कर वापस चली गई, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी। जिससे दुखी होकर छात्रा ने अपनी जान देने की ठान ली। 
शनिवार को उसने सुसाइड करने से पहले मोबाइल पर अपना एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने बोला कि वह लोगों से तंग आ चुकी है। उसे चरित्रहीन कहा जाता है। अब वह सुसाइड करने जा रही है। इस वीडियो को उसने फेसबुक पर शेयर कर दिया। 

फेसबुक फ्रेंड्स ने छात्रा का वीडियो देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर युवती को बचा लिया। इंस्पेक्टर कटघर एसपी सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है। दोनों किरायेदारों में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed