फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Girl Gets A Playground From PM

9वीं कक्षा की छात्रा ने मांगा खेल का मैदान, पीएम ने पूरी की ख्वाहिश

Sun, 28 Aug 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
A Girl Gets A Playground From PM
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PMO India
प्रधानमंत्री मोदी उन्हें लिखे गए पत्रों पर बात करते हैं इसी उम्मीद में मुंबई में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली साक्षी तिवारी ने अपने स्कूल में खेल का मैदान न होने की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। प्रधानमंत्री ने साक्षी को निराश नहीं किया और साक्षी की उम्मीदों को ख्याल रखते हुए उनके स्कूल के लिए खेल का मैदान उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अपने रेडियो संबोधन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों से बात करते हैं। 'मन की बात' में प्रधानमंत्री लोगों द्वारा लिखे गए पत्रों के बारे में बात भी करते हैं। साक्षी भी प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनती हैं।
विज्ञापन


साक्षी का सपना है कि वह ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करें। साक्षी तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा उसका स्कूल नवी मुंबई की बस्ती में है और स्कूल में खेल का मैदान मैदान नहीं है। इसके बाद साक्षी ने मोदी से अपने स्कूल में खेल का मैदान उपलब्ध कराने की ख्वाहिश जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी की ख्वाहिश का पूरा ख्याल रखा

A Girl Gets A Playground From PM

9वीं कक्षा में पढ़ने वाली साक्षी ने प्रधानमंत्री से कहा स्कूल में खेल के मैदान के लिए खली जगह की जरूरत है। साक्षी ने पीएम से ओलंपिक में खेलने के सपने को भी साक्षा किया और साथ ही स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने के लिए स्कूल में हो रहे संघर्ष की तरफ भी ध्यान दिलाया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने साक्षी की ख्वाहिश का पूरा ख्याल रखा। साक्षी के पत्र के बाद सीआईडीसीओ को खेल का मैदान उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इस फैसले से काफी खुश साक्षी ने कहा,'मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय से तुरंत जवाब मिला है। जिस तरह लड़कियां भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीत रही हैं, मैं भी भारत के लिए मेडल जीतना चाहती हूं।'

सीआईडीसीओ के प्रवक्ता मोहन निनावदे ने कहा,'साक्षी के स्कूल और के छात्रों को खेलने के लिए जगह मिले इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed