फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Flyer arrested for use misunderstanding words on Flight

फोन पर बता रहा था लोकेशन लेकिन बोल गया कुछ ऐसा, पहुंच गया जेल

Tue, 02 Jan 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 02 Jan 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
A Flyer arrested for use misunderstanding words on Flight
air india

आज के समय में अंग्रेजी के शॉर्ट्स शब्दों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है। लेकिन क्या कभी किसी ने इस बारे में सोचा होगा कि सार्वजनिक जगहों पर अंग्रेजी के शॉर्ट्स शब्दों का प्रयोग करना कितना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा ही एक वाकया एयर इंडिया फ्लाइट से सफर कर रहे शख्स के साथ हुई है। उसे शॉर्ट्स शब्दों से हुई गलतफहमी की वजह से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


 शख्स के वकील ने कोर्ट में ऐसा दावा किया है सोमवार (1 जनवरी) को जब आरोपी शख्स विनोद मुरजानी (45) को अदालत में पेश किया गया तो उसके वकील ने ऐसा दावा किया है कि उनके क्लाइंट ने फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए फोन कॉल की थी, लेकिन उनके शब्दों का गलत मतलब समझा गया है। विनोद के वकील ने कोर्ट में कहा कि विनोद ने ऑपरेटर से BOM-DEL स्टेटस पूछा था लेकिन टेलिफोन लाइन में दिक्कत होने की वजह से बात पूरी नहीं हो सकी, और ऑपरेटर ने विनोद की बात का गलत मतलब 'बॉम्ब' समझ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 200 साल पुराने युद्ध के जश्न पर पुणे में हिंसा, एक शख्स की मौत, CID करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि विनोद ने एयरपोर्ट के टोलफ्री नंबर पर कॉल की और कहा कि फ्लाइट में बम फटा है। महिला ऑपरेटर उसका नाम पूछ पाती तब तक विनोद ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। जिसके बाद ऑपरेटर ने इसकी जानकारी अपने सीनियर को दी और फिर पुलिस को कॉल की जानकारी मिली। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शख्स विनोद दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स डिले करवाना चाहता था। जिससे उसे देर रात दिल्ली से रोम जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट मिल सके। इसी वजह से उसने ऐसा किया है। फिलहाल आरोपी शख्स विनोद को कोर्ट से बेल दे दी गई है। 



गलतफहमी का शिकार हुआ शख्स एक अमेरिकी आईटी कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत है। जिस दौरान युवक को अरेस्ट किया गया उस समय उसके साथ फ्लाइट में पत्नी और दो बच्चे भी थे। बता दें कि रविवार को खराब मौसम के चलते फ्लाइट काफी लेट हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed