फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A fire broke out in the industrial area in Mumbai,No casualties

मुंबई के मलाड में औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं 

Tue, 04 Sep 2018 03:02 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Tue, 04 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the industrial area in Mumbai,No casualties

मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मलाड में मंगलवार पूर्वाह्न एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गयी लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बॉम्बे टॉकीज औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार बाजार के समीप एक वाणिज्यिक इकाई में करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गयी। आठ दमकल गाड़ियां और तीन बड़े टैंकर मौके पर भेजे गये एवं आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ग्यारह बजकर 27 मिनट पर आग लगी और हमारे नियंत्रण कक्ष को ग्यारह बजकर 50 मिनट पर सूचना दी गयी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि मुम्बई पुलिस के कर्मी, एंबुलेंस और संबंधित वार्ड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


स्थानीय कांग्रेस विधायक असलम शेख ने मांग की है कि मुंबई महानगरपालिका इस महानगर में आग की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक समग्र योजना लाए। इससे पहले 22 अगस्त को दादर में एक ऊंची रिहायशी इमारत में आग लगने से चार लोगों की जान चली गयी गयी थी और 16 अन्य घायल हो गये थे। परेल में तीन मंजिला एक इमारत में 27 अगस्त को आग लग गयी थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed