फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a dog just saved a puppy's life his smile will make your day too

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डॉगी की बहादुरी, ऐसे बचाई एक नन्ही जान

Mon, 22 Jun 2020 02:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Jun 2020 02:00 PM IST
सार

  • जैक्स नाम के कुत्ते ने दूसरे कुत्ते के बच्चे की बचाई जान
  • अस्पताल में रक्तदान करके छोटे से बच्चे की बचाई जान
  • फेसबुक पर पोस्ट डालकर मालिक ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन
a dog just saved a puppy's life his smile will make your day too
एक कु्त्ते ने बचाई कुत्ते के बच्चे की जान - फोटो : social media

विस्तार

इंटरनेट पर जानवरों को लेकर काफी प्यारी और आकर्षित वीडियो रोजाना देखने को मिलती हैं, जानवरों के प्रति लोगों के प्यार को जगाने के लिए सोशल मीडिया पर कई ग्रुप और पेज बने हुए हैं। इन ग्रुप का मकसद लोगों को जानवरों की अच्छी आदतों से रूबरू कराना है ताकि जानवरों को भी इंसानों की तरह प्रेम मिल सके।

विज्ञापन


ऐसे ही सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर डॉगस्पॉटिंग सोसाइटी नाम का एक ग्रुप है। इस ग्रुप ने इंसानों के सबसे करीबी रहने वाले जानवर कुत्ते को लेकर दिल को छूने वाली पोस्ट डाली। पोस्ट में बताया जा रहा है कि जैक्स नाम के एक कुत्ते ने अपने समुदाय के सबसे छोटे सदस्य को बचाने के लिए ऐसा काम किया है जिसे जानकार आप सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
विज्ञापन


जैक्स ने रक्तदान कर दूसरे कुत्ते के बच्चे की जान बचाने जैसा बहादुरी का काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं जैक्स शांति से तब तक बैठा रहा जब तक बच्चे की जान बचाने के लिए जरुरत जितना खून नहीं निकला। ये कहानी जैक्स की मालिक जेनिफर फाउलर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनिफर उसी अस्पताल में काम करती थीं जहां कुत्ते के छोटे से बच्चे को लाया गया था। जेनिफर ने पोस्ट में लिखा कि वो पशुचिकित्सक हैं और ये उनका कुत्ता जैक्स है। ये यहां एक छोटे से बच्चे को खून देने के लिए आया है। जेनिफर ने लिखा कि उनके कुत्ता जैक्स किसी की जान बचाने के लिए आगे आया है।




जेनिफर की 21 जून को ये पोस्ट शेयर की थी जिसे अबतक 30,000 के करीब रिएक्शन मिल चुके हैं। पोस्ट पर कई लोगों ने जेनिफर को कुत्ते के लिए बधाई दी और जैक्स को बहादुर और प्रेरणादायक बताया। कई यूजर्स ने जैक्स को हीरो बताया और जेनिफर से पूछा कि क्या इस काम के बाद वो जैक्स को ढेर सारे खिलौने देने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed