{"_id":"6763fb76cbd8cc6e960518b1","slug":"a-delegation-of-congress-mps-at-parliament-street-police-station-to-complain-against-the-bjp-news-in-hindi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: सांसदों की धक्का-मुक्की मामले में पुलिस स्टेशन पहुंचे कांग्रेस नेता, भाजपा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: सांसदों की धक्का-मुक्की मामले में पुलिस स्टेशन पहुंचे कांग्रेस नेता, भाजपा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Thu, 19 Dec 2024 05:50 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:50 PM IST
सार
भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर संसद मार्ग थाने में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचें कांग्रेस सांसद
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर संसद मार्ग थाने में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इसके जवाब में कांग्रेस की महिला सांसदों समेत कई सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचें। उन्होंने भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
क्या है पूरा मामला?
गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
धक्का मुक्की पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
इस घटना पर कांग्रेस सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे।" राहुल ने दावा किया कि खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे विपक्ष को फर्क नहीं पड़ता। यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।
मीडिया से बात करते हुए बालासोर से भाजपा सदस्य 69 वर्षीय प्रताप सारंगी ने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए और मैं घायल हो गया। इस घटना के बाद सारंगी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।"
पीएम मोदी ने की भाजपा के घायल सांसदों से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने दोनों सांसदों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: A delegation of Congress MPs including women MPs at Parliament Street Police station to complain against the BJP.
विज्ञापन
More details awaited. pic.twitter.com/jJtsa948oq — ANI (@ANI) December 19, 2024
क्या है पूरा मामला?
गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
धक्का मुक्की पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
इस घटना पर कांग्रेस सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे।" राहुल ने दावा किया कि खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे विपक्ष को फर्क नहीं पड़ता। यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।
मीडिया से बात करते हुए बालासोर से भाजपा सदस्य 69 वर्षीय प्रताप सारंगी ने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए और मैं घायल हो गया। इस घटना के बाद सारंगी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।"
पीएम मोदी ने की भाजपा के घायल सांसदों से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने दोनों सांसदों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन