{"_id":"5f71ca957bf6ef143133527d","slug":"a-container-is-smouldering-on-a-vessel-xpress-godavari-at-the-west-bengal-coast-coast-guard-left-for-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की खाड़ी में पोत पर कंटेनर में लगी आग, तटरक्षक बल कोलकाता रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की खाड़ी में पोत पर कंटेनर में लगी आग, तटरक्षक बल कोलकाता रवाना
Mon, 28 Sep 2020 05:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
X press Godavari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से रवाना हुए एक मालवाहक पोत पर रखे एक कंटेनर में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पोत पश्चिम बंगाल तट पर सैंडहेड्स पर लंगर डाले हुए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक मालवाहक पोत पर चालक दल के 15 सदस्य सवार हैं। कोलकाता बंदरगाह अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि एक्सप्रेस गोदावरी पोत पर एक कंटेनर के सुलगने की जानकारी मिली है।”
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि तटरक्षकों को तुरंत सहायता के लिए भेज दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में स्थित सैंडहेड्स हल्दिया बंदरगाह से 130 किलोमीटर दूर है। बंदरगाह में प्रवेश की इजाजत मिलने से पहले खुले समुद्र के इस हिस्से में सामान्य तौर पर पोत लंगर डालते हैं।
विज्ञापन