फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A clash breaks out between the police and Samsung workers as their protest demanding higher wages news updates

तमिलनाडु: सैमसंग के श्रीपेरंबदूर प्लांट में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों-पुलिस में झड़प; हिरासत में प्रदर्शनकारी

Wed, 09 Oct 2024 01:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की फैक्ट्री सुंगुवरचतिरम में स्थित है। इस फैक्ट्री के कर्मचारी नौ सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
A clash breaks out between the police and Samsung workers as their protest demanding higher wages news updates
पुलिस और कर्मचारियों के बीच झड़प - फोटो : एएनआई

विस्तार

सैमसंग कर्मचारियों की हड़ताल एक महीने के बाद भी खत्म नहीं हुई है। यह विरोध थमता नजर नहीं आ रहा। आज विरोध-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच आज झड़प हो गई। बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

 
क्या है मामला?
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की फैक्ट्री तमिलनाडु में कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचतिरम में स्थित है। यह जगह पड़ता तो कांचीपुरम जिले में है, लेकिन कहलाता है चेन्नई का बाहरी इलाका। इस फैक्ट्री में 1500 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। वेतन बढ़ोतरी, वर्किंग आवर आठ घंटे करने, यूनियन को मान्यता देने जैसी मांगों को लेकर ये कर्मचारी नौ सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भूख हड़ताल पर जाने से एक दिन पहले तमिलनाडु में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) द्वारा 'रोड रोको' आंदोलन चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए तनाव बढ़ा
सीटू से जुड़े सैमसंग कर्मचारियों ने 31वें दिन यानी आज कंपनी के श्रीपेरंबुदूर स्थित संयंत्र में अपनी हड़ताल जारी रखी। यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। दरअसल, तनाव तब फैल गया, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी को जगह से हटने को कहा तो यह भड़क गए और हाथापाई करने लगे। माकपा की तमिलनाडु इकाई के अनुसार, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सौंदरराजन और सीटू यूनियन के नेता को भी हिरासत में लिया गया। 

इससे पहले, सौंदरराजन ने चेतावनी देते हुए कहा था, 'पिछले 30 दिनों में हमने किसी भी राजनीतिक दल को शामिल नहीं किया। अब जैसा कि हमने उनसे समर्थन मांगा और वे आने लगे। यह मामला राजनीति में बदल जाएगा। इसके कई राजनीतिक प्रभाव होंगे।'

तमिलनाडु सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से तुरंत काम पर लौटने और अन्य कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखने के लिए कहा था।

क्या बोले सौंदरराजन?
सौंदरराजन इससे पहले कह चुके हैं कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले मजदूरों को समर्थन देने का वादा किया था। इसके बावजूद मजदूरों की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार ने लगातार संघर्ष कर रहे मजदूरों के समर्थन में कोई प्रगतिशील कदम नहीं उठाया। 1972 में जब मजदूर लगातार विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे, उस समय मुख्यमंत्री करुणानिधि ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी, फिर भी मजदूरों की जीत हुई थी। इस विरोध प्रदर्शन में भी यही स्थिति सामने आएगी।

 
सैमसंग ने क्या कहा था?
सोमवार को सैमसंग ने कहा था कि उसने विरोध को हल करने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, सीआईटीयू नेताओं ने आरोप लगाया कि सैमसंग प्रबंधन ने उन कर्मचारियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जो हड़ताल में भाग नहीं ले रहे थे। सीआईटीयू नेताओं ने यह भी कहा कि हड़ताल जारी रहेगी, क्योंकि उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed