मुरैना में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, लोगों ने काटा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना में सोमवार को पुलिस और स्थनीय निवासियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। दरअसल, पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने जिले के दिमनी थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया तो बचाव में पुलिस ने हवाई फायर दागे। इससे कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमकर पथराव किया और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके में तनाव है। इसे देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रघुराज तोमर नामक युवक को रविवार शाम को हिरासत में लिया था। उसे आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को सुबह उसने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी थाने के सामने लोगों की भीड़ लग गई।
Morena: Clash erupted between police and locals today after an accused in an arms case who was in police custody allegedly committed suicide. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/CyUhebgYoe
— ANI (@ANI) February 4, 2019
