फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a building collapsed in Chembur area of Mumbai

मुंबई के चेंबूर इलाके में इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

Thu, 13 Aug 2020 08:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Aug 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
a building collapsed in Chembur area of Mumbai
चेंबूर में गिरी इमारत - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में गुरुवार को एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 
बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि घटना शाम साढ़े पांच बजे ठक्कर बप्पा कॉलोनी में हुई। इस दौरान सबसे नीचे और एक मंजिला मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था। हादसे में घायल पांच लोगों को घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और घायल व्यक्ति जिसकी हालत गंभीर थी उसे सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती में शिफ्ट किया गया है। 
 
बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में मुंबई में भारी बारिश के बीच दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

तब मुंबई के मलवानी उपनगर में एक चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पांच मंजिला पुरानी इमारत के एक हिस्से के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed