फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a bank where depsited shree sita ram words in ayodhya

एक ऐसा बैंक जहां पैसे के बदले जमा किए जाते हैं 'श्री सीता-राम' के शब्द

Wed, 05 Apr 2017 05:52 PM IST
amarujala.com, Written By- मुकेश झा
amarujala.com, Written By- मुकेश झा Updated Wed, 05 Apr 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
a bank where depsited shree sita ram words in ayodhya
उर्दू में लिखा श्री साता राम - फोटो : toi

अयोध्या में एक बैंक ऐसा है जहां 'श्री सीता राम' लिखकर डिपोजिट किए जाते हैं। प्रत्येक नोटबुक में 'श्री सीता राम' शब्द कई बॉक्स में लिखे गए हैं। ये पवित्र शब्द न केवल हिंदी या संस्कृत में हैं बल्कि उर्दू और अरबी में भी लिखा गया है। इस बैंक का नाम श्री सीता राम बैंक है। यह बैंक अयोध्या की मणि राम की छौनी इलाके में स्थित है। बैंक का कहना है कि इंटरेस्ट में कोई दिलचस्पी नहीं लेकिन पूरा न्याय लौटाने का वादा करता है।

विज्ञापन


इस बैंक की स्थापना लगभग 20 साल पहले हुई। इस बैंक में भक्त नोटबुक पर लाल रंग में श्री सीता राम लिखकर जमा करते हैं। नोटबुक बैंक के द्वारा फ्री ऑफ कॉस्ट दी जाती है। बैंक प्रबंधन का दावा है कि बैंक में नोटबुक की संख्या करोड़ों में है। वहीं बैंक की तरफ से यह भी सुविधा दी गई है कि नोटबुक को देश और विदेश से भी पोस्ट के जरिये भेज या प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में रसिक निवास मंदिर के महंथ रघुवर दास ने कहा कि बैंक पैसों का कारोबार नहीं करता लेकिन इसके अकाउंट होल्डर बहुत हैं। वहीं, बैंक मैनैजर महंत पुनित राम दास ने कहा कि "हम उर्दू, अरबी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में 'श्री सीता राम' की जमा राशि रखते हैं। उन्होंने कहा कि डिपोजिट करने वाला नौकरशाह, व्यवसायी, रिक्शा-चालक, मजदूर, कोई भी हो सकता है। इस बैंक की शाखा अमेरिका, कनाडा, नेपाल, पोलैंड और भारत के लगभग सभी राज्यों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed