{"_id":"5abcda144f1c1b422a8b4849","slug":"a-bangladeshi-man-sentenced-to-two-years-jail-for-without-valid-passport-living-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना पासपोर्ट भारत में रह रहे बांग्लादेशी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया 20 हजार का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिना पासपोर्ट भारत में रह रहे बांग्लादेशी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया 20 हजार का जुर्माना
एजेंसी, पालघर (महाराष्ट्र)
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर की स्थानीय अदालत ने वैध पासपोर्ट के बिना भारत में निवास कर रहे 54 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक बाबु रज्जाक मंडल को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जे आर मुलानी ने उसे सजा सुनाते हुए 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
मंडल जिले में एक पुजारी का काम कर रहा था। सरकारी वकील मनीषा परमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि मंडल बगैर वैध पासपोर्ट के यहा रह रहा था। उसे पुलिस ने सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया था। न्यायाधीश ने इस मामले में बुधवार को उसे सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों, विदेशी अधिनियम के मामले दर्ज हैं।