फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh farmer puts up Sunny Leone red bikini poster in his crop field

किसान ने अपने खेत में लगाया सनी लियोनी का बिकनी पोस्टर, टकटकी लगाकर देख रहे लोग

Wed, 14 Feb 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh farmer puts up Sunny Leone red bikini poster in his crop field
- फोटो : HT Photo

आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक किसान ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए एक अजीबोगरीब तरकीब अपनाई है। यहां किसान ने अपने हरी सब्जियों की फसल वाले खेत में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में सनी लियोनी लाल बिकनी में नजर आ रही हैं। जो पोस्टर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मामला नल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव का है। 

विज्ञापन


बता दें कि 45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी ने ऐसा इसलिए नहीं किया कि वो अमेरिका की पोर्न स्टार सनी लियोनी का प्रशंसक है बल्कि उसने अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए यह तरकीब अपनाई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान ने इस बारे में पूछे जाने पर मंगलवार (13 फरवरी) को बताया कि इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है। और इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए फसल के खेत में सनी लियोन के लाल बिकनी वाले पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में तेलुगु भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा (हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना) लिखा है। 
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि किसान की ये रणनीति जाहिरा तौर पर काम कर रही है। किसान की फसल के पास से जाते हुए लोग टकटकी बांधकर सनी लियोनी के बिकनी वाले पोस्टर को देख रहे हैं। किसान का कहना है कि उसकी इस चाल ने अच्छा काम किया है अब उसकी फसल को किसी की नजर नहीं लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला अन्धविश्वास का है आजादी के सात दशक बाद भी देश में ऐसे लोग हैं जो ऐसे टोटकों को न सिर्फ मानते हैं बल्कि इन्हें आजमाते भी हैं। बता दें कि देश के कई क्षेत्रों में किसान अपनी फसल को पक्षियों और जानवरों से बचाने के लिए खेत में बांस लगाकर उसपर मानव कपड़े पहना देते हैं। लेकिन यह ऐसा पहला मामला है जब किसी फेमस बॉलीवुड अभिनेत्रा का बिकनी पोस्टर फसल की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed