{"_id":"604c55678ebc3e5912313d3b","slug":"a-63-yr-old-man-went-to-covid19-vaccination-registration-centre-passed-away-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना : टीके के लिए पंजीयन कराने गए शख्स को पड़ा दिल का दौरा, कतार में ही तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना : टीके के लिए पंजीयन कराने गए शख्स को पड़ा दिल का दौरा, कतार में ही तोड़ा दम
Sat, 13 Mar 2021 11:32 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:32 AM IST
सार
- कोरोना वैक्सीन का पंजीयन कराने गए शख्स को पड़ा दिल का दौरा
- लाइन में अपना बारी का इंतजार कर रहे थे 63 वर्षीय हरीश
- दिल का दौरा पड़ने पर लाइन में लगे शख्स ने तोड़ा दम
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के वसई में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीयन कराने गए 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वरिष्ठ नागरिक हरीश भाई पांचाल वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बारी की इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
यह घटना मुंबई के नालासोपारा पश्चिम स्थित एक टीकाकरण केंद्र के बाहर शनिवार सुबह 9.30 बजे हुई। वसई विरार नगर निगम की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा वाल्के ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति टीके के पंजीयन के लिए कतार में खड़े थे, तभी उन्हें बेचैनी होने लगी और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हरीश भाई पांचाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
Maharashtra | A 63-yr-old man named Harish Bhai Panchal, who went to COVID19 vaccination registration centre in Nalasopara West, passed away after he suffered a heart attack while waiting in the queue,on Mar 12: Dr Surekha Walke, Medical Health Officer, Vasai Virar Municipal Corp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2021
बता दें देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। एक मार्च से शुरू दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों व गंभीर बीमारी के शिकार 45 साल से 59 साल के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।