{"_id":"60e6d3088ebc3e49c4241ceb","slug":"a-25-year-old-youth-used-a-pistol-to-impress-his-girlfriend-police-arrested-gun-slinging-romeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी आशिकी: गर्लफ्रेंड पर रौब गांठने गुलाब की जगह ले गया गन, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरा किस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारी पड़ी आशिकी: गर्लफ्रेंड पर रौब गांठने गुलाब की जगह ले गया गन, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरा किस्सा
Thu, 08 Jul 2021 03:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 08 Jul 2021 03:57 PM IST
सार
प्यार की दीवानगी में व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यह मामला नागालैंड का है। इसमें एक आशिक ने अपनी प्रेमिका पर रौब जमाने के लिए अनूठी हरकत कर डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Lunde Studio
विस्तार
प्यार में व्यक्ति दीवाना हो जाता है, वह सारे नियम-कायदे ताक पर रखकर कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। नागालैंड के दीमापुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। 25 साल का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए पिस्टल लेकर पहुंच गया। मगर गर्लफ्रेंड को उसकी यह हरकत पसंद नहीं आई और उसने पुलिस को खबर कर कथित प्रेमी को सलाखों में पहुंचवा दिया।
विज्ञापन
हैरान करने वाली यह घटना दीमापुर शहर के पदुमपुखुरी इलाके में मंगलवार शाम को हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने टोरिन ठाकुर टिखीर नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड पर रौब जमाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से .22 कैलिबर की पिस्टल लेकर अपनी प्रेमिका के पास पहुंच गया। लेकिन कथित प्रेमिका को उसकी यह हरकत पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
दीमापुर पुलिस के अनुसार युवक को पिस्तौल और तीन राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दीमापुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति से यह पिस्टल मांग कर लाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया यह रोचक ट्वीट
'उसने अपनी गर्लफ्रेंड को लुभाने के लिए गुलाब की बजाए गन को चुना, लेकिन पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड गनधारी रोमियो से जरा भी प्रभावित नहीं हुई। एक व्यक्ति को .22 कैबिर की अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।'