फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9th edition of Xavier Institute of Management Annual Media Conclave will be organized Tomorrow

कम्युनिके-2022: कल होगा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का कार्यक्रम, आर्थिक जगत के ये दिग्गज होंगे शामिल

Sat, 19 Nov 2022 08:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 08:38 PM IST
सार

संस्था ने वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव ‘कम्युनिके-2022 के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य मीडिया और जनसंपर्क जगत के माहिरों और छात्रों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। ‘कम्युनिके’ का नौंवा संस्करण में कल यानी 20 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से संस्था के ऑडिटोरियम में होगा।

विज्ञापन
9th edition of Xavier Institute of Management Annual Media Conclave will be organized Tomorrow
कम्युनिके-2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एक्सआईएमबी) का वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव ‘कम्युनिके-2022’ कल यानी रविवार को आयोजित होगा। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर पिछले 35 वर्षों से बिजनेस लीडर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये संस्था बड़े पैमाने पर शिक्षाविदों, उद्योग और समाजिक क्षेत्र में अपने कामों के लिए जानी जाती है। 

विज्ञापन


हर साल होता है आयोजन
एक्सआईएमबी की मीडिया और पीआर इकाई (इलुमिनेटिक्स) हर साल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन करती है। कल होने वाले कार्यक्रम में जनसंपर्क- आर्थिक जगत की नामचीन हस्तियों द्वारा पीआर और मीडिया को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने और उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि अमर उजाला इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव का मीडिया पार्टनर है। 
विज्ञापन


संस्था ने वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव ‘कम्युनिके-2022 के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य मीडिया और जनसंपर्क जगत के माहिरों और छात्रों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। ‘कम्युनिके’ का नौंवा संस्करण में कल यानी 20 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से संस्था के ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम में WOW स्किन साइंस की कैटेगरी हेड पूजा बेदी, नापतौल के हेड ऑफ़ कंटेंट प्रोडक्शन एंड प्रोग्रामिंग  पैट्रिक सैंटियागो के साथ ही नेक्सस पॉवर की सीईओ और सह संस्थापक  निशिता बलियार सिंह, तृप्ती डेयरी की सीईओ वर्षा बिस्वाल, ट्रैग सेल्स4यू के सीईओ और संस्थापक सौरभ खंडेलवाल शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन DriEV के सह संस्थापक अनिर्बान मोहंती करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सआईएमबी की मीडिया और पीआर इकाई (इलुमिनेटिक्स) की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘कम्युनिके-2022’ का ध्येय वाक्य है 'ब्रांड वारफेयर: व्हाट सेट्स यू अपार्ट?' इस कार्यक्रम में मीडिया और जनसंपर्क की विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed