फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   98 percent of Europe ski resorts will yearn for natural snow Due to global temperature

Climate: वैश्विक तापमान के कारण प्राकृतिक बर्फ को तरस जाएंगे यूरोप के 98 फीसदी स्की रिसॉर्ट, पढ़ें रिपोर्ट

Thu, 07 Sep 2023 05:15 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 05:15 AM IST
सार

अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में  प्रकाशित अध्ययन में सामने आई है, जिसमें शोधकर्ताओं ने 28 यूरोपीय देशों के 2,234 स्की रिसॉर्ट्स पर बढ़ते तापमान के प्रभावों की जांच की है।

विज्ञापन
98 percent of Europe ski resorts will yearn for natural snow Due to global temperature
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock

विस्तार

बढ़ते वैश्विक तापमान के चलते यूरोप के स्की पर्यटन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। एक नए अध्ययन के अनुसार तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ यूरोप के करीब 98 प्रतिशत स्की रिसॉर्ट प्राकृतिक बर्फ के लिए तरस जाएंगे।

विज्ञापन

विख्यात बर्फीले पहाड़ अपनी बर्फ को खोते जा रहे
अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में  प्रकाशित अध्ययन में सामने आई है, जिसमें शोधकर्ताओं ने 28 यूरोपीय देशों के 2,234 स्की रिसॉर्ट्स पर बढ़ते तापमान के प्रभावों की जांच की है। जैसे-जैसे जलवायु में बदलाव आ रहे हैं यूरोप के विख्यात बर्फीले पहाड़ अपनी बर्फ को खोते जा रहे हैं। यदि दुनिया वैश्विक तापमान में  वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस पर सीमित रखने में कामयाब भी हो जाए तो भी यूरोप के 53 प्रतिशत स्की रिसॉर्ट प्राकृतिक बर्फ की भारी कमी का सामना करने को मजबूर होंगे। वैश्विक तापमान में पहले ही 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है और जिस तरह तापमान में वृद्धि हो रही है उससे आशंका है कि सदी के अंत तक बढ़ता तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

तेजी से बर्फ खो रहा है आल्प्स
शोध के अनुसार, स्कीइंग के लिए विख्यात आल्प्स पर्वतमाला तेजी से अपनी बर्फ खो रही है। यहां पिछले 600 वर्षों के दौरान बर्फ में इतनी कमी कभी नहीं देखी गई। यहां बर्फ का आवरण अब पहले की तुलना में 36 दिन कम रहता है। पिछले 50 वर्षों में आल्प्स में प्रति दशक बर्फ के आवरण की अवधि में 5.6 प्रतिशत की कमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed