फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   97 percent satisfied after taking corona vaccine

टीका लेने के बाद 97 फीसदी संतुष्ट , स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Wed, 10 Feb 2021 05:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
97 percent satisfied after taking corona vaccine
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 63 लाख से भी अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। मंगलवार को देश के 35 राज्यों में तीन लाख लोगों ने टीका लगवाया।

विज्ञापन


टीका लगाने के बाद 97 फीसदी लोगों ने कोविन एप पर संतुष्ट अनुभव साझा किए हैं। कोविन एप पर 7.75 लाख लोगों ने टीका लगने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

उधर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि जल्द ही उन लोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिन्हें किसी न किसी बीमारी के चलते टीका लगाने के लिए प्राथमिकता पर रखा गया है। इन लोगों का चयन के लिए केंद्र सरकार ने एक समिति बनाई है।
विज्ञापन


इसी समिति की सिफारिशों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई न कोई रोग है तो उसे किस तरह से टीका लगवाने के लिए मान्य किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार कोविन एप पर पंजीयन के दौरान एक मरीज को अपनी बीमारी से जुड़े दस्तावेज दिखाने पड़ सकते हैं जिसके आधार पर उन्हें टीका के लिए प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी दी है कि देश के 12 राज्यों में अब तक 65 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं 11 राज्य ऐसे हैं जहां 40 फीसदी से कम स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। इनमें से छह राज्यों में यह आंकड़ा 30 फीसदी से भी कम है। इन राज्यों को टीकाकरण में सुधार के लिए आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed