{"_id":"5b761e8642c79259762dca05","slug":"97-dead-in-floods-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बारिश-बाढ़ से हालात बेकाबू, मृतकों की संख्या बढ़कर 97 पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में बारिश-बाढ़ से हालात बेकाबू, मृतकों की संख्या बढ़कर 97 पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुरुवार को 30 लोगों की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में लगातार हो रही तेज बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरूवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड़ में भी भूस्खलन होने की खबर है। 8 अगस्त से हो रही बारिश में अब तक कुल 97 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 55 मौतें केवल पिछले दो दिनों में हुई हैं।
विज्ञापन
केरल के कई जिलों में बाढ़ से स्थिति भयावह हो चुकी है। पथानामथिट्टा जिले के रन्नी में बाढ़ में फंसे 20 लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तिरुवनंतपुरम लाया गया है। 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी है और अब तक 1.5 लाख लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन सेवा स्थगित, एयरपोर्ट बंद : तेज बारिश के चलते राजधानी में ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। कोच्चि में भी मेट्रो सेवा स्थगित कर दी गई है। पानी भरने के कारण कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया, ‘उत्तरी पल्लकड़ के नेनमारा में गुरुवार सुबह भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में हालात बेहद गंभीर है। हम राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। पेरियार नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।’ इस बीच, ओडिशा सरकार ने केरल को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।