फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   96-year-old grandmother get laptop who top the literacy test in Kerala

केरल में साक्षरता परीक्षा में टॉप करने वाली 96 वर्षीय दादी को मिला लैपटॉप

Thu, 08 Nov 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Updated Thu, 08 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
96-year-old grandmother get laptop who top the literacy test in Kerala

केरल में साक्षरता परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लेकर टॉप करने वाली 96 साल की दादी कार्त्यायनी अम्मा को केरल सरकार ने उपहार के तौर पर एक लैपटॉप दिया है। कुछ ही दिन पहले अम्मा ने कम्प्यूटर सीखने की इच्छा व्यक्त की थी।

विज्ञापन


सरकार द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की प्रमुख पहल ‘अक्षरालक्ष्यम’ कार्यक्रम में अम्मा न केवल सबसे उम्रदराज प्रतिभागी थीं बल्कि उन्होंने 100 में से 98 नंबर लाकर शीर्ष स्थान भी हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए सराहना के तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री सी. रवींद्रनाथ ने बुधवार को अलपुझा जिले के चेप्पड़ गांव में अम्मा के घर जाकर उन्हें एक नया लैपटॉप दिया। 
विज्ञापन


केरल के पारंपरिक परिधान साड़ी पहने हुए अम्मा ने मंत्री से यह उपहार लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर चिरपरिचित मनमोहक मुस्कान थी। पहले जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह कम्प्यूटर सीखना चाहती हैं, तब उनका जवाब था ‘अगर मिलेगा, तो जरूर सीखूंगी।’ जब मंत्री ने सरकार की ओर से अम्मा को लैपटॉप भेंट किया तो अम्मा के चेहरे पर हैरत और खुशी दोनों के भाव थे। मंत्री ने ही उन्हें लैपटॉप के कीबोर्ड पर बताया कि उन्हें की दबाने के बाद स्क्रीन पर अक्षर नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed