{"_id":"56ef250e4f1c1bd047f151b5","slug":"900-ips-posting-vacant-in-the-country-hm","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में आईपीएस अधिकारियों के 908 पद खाली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश भर में आईपीएस अधिकारियों के 908 पद खाली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 04:04 AM IST
सार
- उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 114 पद हैं खाली
- फिलहाल 3,894 अधिकारी हैं कार्यरत
विज्ञापन
आईपीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 900 से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा 114 पद उत्तर प्रदेश में रिक्त हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2016 तक देश भर में आईपीएस अधिकारियों के कुल 4,802 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 908 रिक्त हैं।
विज्ञापन
फिलहाल 3,894 आईपीएस अधिकारी सेवा में हैं। वहीं 2015 बैच के 140 अधिकारी प्रोबेशन पर हैं, उनकी ट्रेनिंग जारी है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में 517 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 114 खाली हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल के कुल स्वीकृत पद 347 हैं, जिनमें से 88 खाली हैं।
विज्ञापन
ओडिशा में 188 में से 79 और कर्नाटक में 215 में से 72 पद खाली हैं। अन्य राज्यों का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है। महाराष्ट्र्र में 302 की स्वीकृत संख्या में से 63, मध्य प्रदेश में 305 में से 56, जम्मू-कश्मीर में 147 में से 56 और केंद्र शासित प्रदेशों में 295 में से 50 पद खाली हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देश की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर स्वीकृत और रिक्त पदों के बीच का अंतर काफी ज्यादा है। हम हर साल ज्यादा से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति का प्रयास कर रहे हैं।