{"_id":"578c0e074f1c1b9032c4bc51","slug":"90-days-paid-leave-to-sexual-harassment-woman-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न का शिकार होने पर महिला कर्मियों को 90 दिन की पेड लीव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न का शिकार होने पर महिला कर्मियों को 90 दिन की पेड लीव
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली केंद्र सरकार की महिला कर्मचारियों को अब जांच लंबित रहने तक 90 दिनों का वैतनिक अवकाश (पेड लीव) मिल सकता है। सरकार ने कहा कि यह अवकाश केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पहले से मिलने वाले अवकाश के अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के कुछ मामलों में आरोपी द्वारा पीड़िता पर दबाव डालने या धमकाने की कोशिश करने की शिकायतें आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांच लंबित रहने के दौरान पीड़ित महिला कर्मचारी को 90 दिनों का अधिकतम अवकाश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
इस नियम के तहत पीड़ित महिला को दिया जाने वाला यह अवकाश पहले से मिलने वाले अवकाश के अतिरिक्त होगा। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 के तहत इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
डीओपीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह उन पीड़ितों के लिए राहत बनकर आएगा, जिन्हें आरोपी की उपस्थिति में कार्यालय में काम करने के दौरान मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है।