फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 Years of PM Modi: China not afraid of red eye on border, Congress said- risk of weakening of military forces

9 Years of PM Modi: सीमा पर 'लाल' आंख से नहीं डरा चीन, कांग्रेस बोली- सैन्य बलों के कमजोर होने का बना जोखिम

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 26 May 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
9 Years of PM Modi: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने जिन नौ विफलताओं को गिनाया है, उनमें लोकतांत्रिक संस्थानों का भी जिक्र किया गया है। जयराम रमेश ने कहा, ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है। विपक्षी दलों और उनके नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है...
loader
9 Years of PM Modi: China not afraid of red eye on border, Congress said- risk of weakening of military forces
Congress Leader Jairam Ramesh and Pawan Khera - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 9 कमियां निकाल दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चीन को लेकर बड़ी बात कही। वे बोले, बॉर्डर पर 'लाल' आंख से 'चीन' नहीं डर रहा है। साल 2020 में प्रधानमंत्री मोदी से क्लीन चिट मिलने के बाद से लेकर अब तक, चीन हमारी जमीन पर कब्जा किए बैठा है। चीन के साथ 18 बैठकें हुई हैं, फिर भी वह आक्रमक रवैया अपनाते हुए हमारी पवित्र भूमि से वापस नहीं जा है। इतना ही नहीं, जयराम रमेश ने यह बात तक कह दी कि सरकार कुछ ऐसे काम कर रही है, जिसके चलते हमारे सशस्त्र बलों के कमजोर होने का जोखिम बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Politics: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल, कांग्रेस ने दस्तावेज जारी कर पूछे 9 सवाल

पवित्र भूमि से वापस नहीं जा रहा चीन

साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गलवान में हिंसक झड़प हो गई थी। हालांकि एक साल बाद चीन ने यह बात स्वीकार की थी कि उस संघर्ष में पीएलए के चार सैनिक मारे गए थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऐसी खबरें भी आई कि चीन ने पीएलए को हुए नुकसान की सही जानकारी नहीं दी है। ऐसा बताया गया कि गलवान में चीन के लगभग 40 सैनिक मारे गए थे। उस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। जयराम रमेश ने कहा, ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी। यह सब उस वक्त हुआ, जब चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। चीन के साथ 18 बैठकें हुई हैं। इसके बावजूद वह आक्रमक रवैया अपनाते हुए हमारी पवित्र भूमि से वापस नहीं जा रहा है।

सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी सरकार की विफलता

बतौर रमेश, 2020 में चीन ने करीब 1,500 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बताया था। आज भी वह हमारी जमीन पर बैठा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर यह मोदी सरकार की विफलता को बयां करती है। चीन अधिक आक्रामक होकर हमारी संप्रभुता को चुनौती दे रहा है। वह अपनी अनुचित मांग रखता है, मगर मोदी सरकार तब भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नौ साल बाद भी देश में कोई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति नहीं है। रक्षा खर्च कई दशकों के निचले स्तर पर है। कांग्रेस नेता ने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, अग्निपथ योजना एक अलोकप्रिय कदम है। सरकार का यह कदम विनाश की ओर ले जाता है। इसके चलते प्रशिक्षण मानकों को कम किया जा रहा है। नतीजा, यूनिट की एकता खतरे में पड़ रही है। साथ ही इससे हमारे सशस्त्र बलों के कमजोर होने का जोखिम बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Nine Years Of Modi Government : आम आदमी से जुड़ी नौ योजनाएं, जानें आपकी जिंदगी पर इनका क्या असर पड़ा?

ईडी और सीबीआई पर निकाली भड़ास

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने जिन नौ विफलताओं को गिनाया है, उनमें लोकतांत्रिक संस्थानों का भी जिक्र किया गया है। जयराम रमेश ने कहा, ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है। विपक्षी दलों और उनके नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारों को गिराया है। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर में धन-बल का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराना लोकतंत्र के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। 2014 के बाद से सीबीआई और ईडी के 95 फीसदी मामले उन राजनेताओं के खिलाफ हैं, जो विपक्षी दलों के हैं। जब से आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने हैं, संसद की बैठकों के दिन लगातार कम हो रहे हैं। जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब विधानसभा की बैठकें कम होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed