फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   87 percent people of UP and Bihar took advantage of One Nation One Ration Card scheme in Delhi

एक देश एक राशन कार्ड: दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ, मप्र तीसरे तो हरियाणा चौथे स्थान पर

Sat, 06 Nov 2021 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

केंद्र की एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत राशनकार्ड धारक देश में कहीं भी उचित मूल्य वाली दुकान से अपने मासिक कोटे का राशन ले सकता है। 
 

विज्ञापन
87 percent people of UP and Bihar took advantage of One Nation One Ration Card scheme in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत दिल्ली में 87 प्रतिशत ऐसे लोगों ने राशन प्राप्त किया है, जो यूपी व बिहार के थे। इसका खुलासा खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से 25 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 1,78,850 बाहरी लोगों ने राशन प्राप्त किया है। ये सभी लोग दिल्ली के मूल निवासी न होकर किसी अन्य राज्य के निवासी थे। योजना के तहत राशनकार्ड धारक देश के किसी भी राशन कोर्ट से अपना मासिक अनाज प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन


यूपी-बिहार के सबसे ज्यादा लोग
दिल्ली में जिन 1,78,850 बाहरी राज्यों के लोगों को राशन वितरित किया गया है, उनमें 1,55,715 लोग यूपी व बिहार के थे। इसमें 78,195 लोग बिहार से थे तो 77,520 लोग उत्तर प्रदेश के थे। दिल्ली सरकार ने इसी साल जुलाई में केंद्र की इस योजना को लागू किया था। योजना के तहत राशनकार्ड धारक की पहचान और पात्रता को ईपीओएस मशीन द्वारा सत्यापित की जाती है, जो आधार कार्ड से लिंक होती है। 
विज्ञापन


यूपी-बिहार के बाद मप्र तीसरे नंबर पर 
दिल्ली में उत्तर प्रदेश व बिहार की सबसे ज्यादा प्रवासी आबादी है। इसके अलावा यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के लाभार्थी भी रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी व बिहार के बाद एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ लेने में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है, वहीं चौथे नंबर पर हरियाणा के प्रवासी हैं। मध्य प्रदेश के  5,764 लोगों ने इस योजना का लाभ दिल्ली में लिया है। वहीं हरियाणा के 2,313 लोगों लाभ मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed