{"_id":"5fd75c4d8ebc3e3b865b3d95","slug":"86-years-old-hind-kesari-wrestler-shripati-khanchanale-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणेः हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले का 86 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणेः हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले का 86 वर्ष की उम्र में निधन
Mon, 14 Dec 2020 06:07 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीपति खांचनाले
- फोटो : social media
अपने जमाने के मशहूर पहलवान और 1959 में हिंद केसरी का खिताब जीतने वाले श्रीपति खांचनाले का सोमवार को कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। खांचनाले के पुत्र रोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे पिताजी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण सोमवार की सुबह निधन हो गया।
विज्ञापन
उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। खांचनाले ने 1959 में नयी दिल्ली में रुस्तमे पंजाब बट्टा सिंह को हराकर हिन्द केसरी खिताब जीता था। भारतीय कुश्ती में इस खिताब को बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है।
विज्ञापन