फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   85 years old shantabai pawar stick fighting performance on street of pune

85 साल की शांताबाई का कमाल देख हर कोई हैरान, 'लाठी-काठी' से करतीं हैं शानदार प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2020 11:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
85 years old shantabai pawar stick fighting performance on street of pune
शांताबाई पवार - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना संकट के बीच 85 वर्षीय शांताबाई पवार दो समय की रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर 'लाठी काठी' का करतब करती नजर आईं। इस करतब को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना था कि इतनी उम्र में इस तरह की ऊर्जा वाकई हैरान करने वाली है।

विज्ञापन


 जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह कब से यह करतब कर रही हैं तब वह कहती हैं कि मैं यह करतब उस समय से कर रही हूं, जब मैं आठ साल की थी। मेरे पिता ने मुझे कड़ी मेहनत करना सिखाया था। इस वक्त लोग ज्यादातर कोरोना के कारण घर के अंदर ही रहते हैं, इस दौरान मैं करतब दिखाने के साथ उन्हें सचेत भी करती हूं।
विज्ञापन




इन दिनों भी सड़कों पर शांताबाई के करतब को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। सभी लोग उनके करतब को काफी पसंद कर रहे हैं। 85 साल की उम्र में भी उनके करतब हैरतअंगेज हैं। 

उनके करतब न केवल प्रशंसा मिली, बल्कि कई लोग आर्थिक सहायता देने के लिए भी आगे आए, जिनमें से फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर "योद्धा आजी" (योद्धा दादी) के रूप में  संबोधित कर सराहना की और उनसे संपर्क किया। 


पवार ने कहा कि उन्होंने आठ साल की उम्र से लाठी-काठी चलाने का कौशल सीखना शुरू कर दिया था और इसे प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न स्थानों की यात्रा की, लेकिन लॉकडाउन के चलते सब बहुत मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने  आगे कहा, कि दुकान वालों ने मुझे किराना सामान देना बंद कर दिया। चूंकि एक बड़े परिवार में इतने सारे बच्चे थे जिनका पेट भरना मुश्किल हो रहा था, इसलिए मैंने सड़कों पर अपने करतब को  दिखाने का फैसला किया, ताकि मेरे करतब को देखकर लोग मुझे पैसे दे सकें। आर्थिक सहायता मिलने से परिवार के सारे सदस्य खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed